Breaking News

एमसीबी@ग्राम जोलगी में बिना अनुमति कटे साल वृक्ष जब्त

Share


भूमि स्वामी पर 1.25 लाख रुपये का अर्थदंड प्रस्तावित


-संवाददाता-
एमसीबी,24 नवंबर 2025
(घटती-घटना)।

भरतपुर विकासखण्ड के ग्राम जोलगी में बिना अनुमति पाँच (05) नग साल के वृक्षों की कटाई किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर राजस्व विभाग तुरंत सक्रिय हुआ। सूचना मिलते ही संबंधित राजस्व अधिकारी स्थल निरीक्षण हेतु पहुँचे और अवैध रूप से कटे वर्ष वृक्षों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बिना किसी वैध अनुमति के इन वृक्षों की कटाई ग्राम जोलगी के निवासी सम्हारु राम पिता सिरपत द्वारा कराई गई थी। इस अवैध कटाई को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध एसडीएम न्यायालय, भरतपुर में प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्रशासनिक कार्रवाई के तहत भूमि स्वामी सम्हारु राम पर 1,25,000 (एक लाख पच्चीस हजार रुपये) का अर्थदंड प्रस्तावित है। साथ ही,कटे हुए वृक्षों को राजसात (सरकारी स्वामित्व में शामिल) करने की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण एवं वन संपदा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध कटाई के मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा बिना अनुमति वृक्ष कटाई करने वालों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाते रहेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply