Breaking News

सूरजपुर@मासूम छात्र को पेड़ पर लटकाकर दी अमानवीय सजा,पालकों में आक्रोश

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,24 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां हंस वाहिनी विद्या मंदिर, नारायणपुर (आमापारा) में एक मासूम छात्र को अमानवीय तरीके से दंडित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा टी-शर्ट के सहारे पेड़ से लटका हुआ दिखाई दे रहा है और उसी हालत में इधर-उधर घूमने की कोशिश कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, बच्चे को ऐसी सजा क्यों दी गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में बच्चे पर इस तरह का अत्याचार स्वीकार्य नहीं है।
अभिभावकों ने प्रशासन से की कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना उजागर होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अभिभावकों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो सके। वहीं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने भी इसे अत्यंत निंदनीय करार दिया है और स्कूल प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासनिक स्तर पर मामले में संज्ञान लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि जांच के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा सकती है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply