Breaking News

एम.सी.बी@ बुंदेली उ.मा. विद्यालय में बाल अधिकार सप्ताह का प्रेरणादायी भव्य आयोजन संपन्न

Share


एम.सी.बी.,21 नवंबर 2025 (घटती-घटना)।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुंदेली में बाल अधिकार सप्ताह का उत्सव आज एक अलग ऊर्जा और नई सोच के साथ संपन्न हुआ,यह कार्यक्रम जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.के. खाती के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने बाल अधिकारों को समझने और उन्हें जीवन में लागू करने का सशक्त संदेश दिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की थीम पर आयोजित इस विशेष सप्ताह में छात्राओं ने अपनी सोच और संवेदना को नाट्य प्रस्तुति,चित्रकला, पोस्टर,लेखन और कहानी के माध्यम से जिस प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया उसने पूरे कार्यक्रम को एक जीवंत अनुभव में बदल दिया। संयुक्त नाट्य प्रस्तुति ने बाल अधिकार, सुरक्षा, भेदभाव और सामाजिक चुनौतियों की तस्वीर को समाज के सामने सशक्त रूप में रखा,जबकि खुशहाल बचपन सुरक्षित बचपन विषय पर बनी चित्रकला और पोस्टरों ने बालिकाओं की कलात्मक क्षमता को नई ऊंचाइयाँ दीं। यदि मैं पिता या माता होती विषय पर बालिकाओं द्वारा लिखी गई रचनाओं में भावनाओं, जिम्मेदारी और समझ की गहरी झलक दिखाई दी, वहीं मेरे सपनों का भविष्य पर लिखी गई कहानियों में आत्मनिर्भरता, शिक्षा,समान अवसर और उज्ज्वल भारत की स्पष्ट झलक उभरकर सामने आई। बालिकाओं की प्रस्तुतियों में यह भाव प्रमुख रूप से परिलक्षित हुआ कि हर बच्ची राष्ट्र की अमूल्य पूंजी है और उसके सपने न केवल उसका भविष्य संवारते हैं बल्कि समाज को भी नई दिशा देते हैं। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप देने में जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply