Breaking News

एमसीबी@सड़क किनारे थैले में मिली नवजात बच्ची:रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

Share


एमसीबी,21 नवंबर 2025 (घटती-घटना)।
जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में एनएच 43 स्थित वन विभाग डिपो के पास एक नवजात बच्ची सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली। अज्ञात लोगों ने बच्ची को एक झोले में डालकर छोड़ दिया था। यह घटना 21 नवंबर की सुबह की है। शहर के लोग जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले, तो उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखने पर पता चला कि एक झोले में नवजात बच्चा पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है। उसे गोद लेने के लिए शहर के कई लोग सामने आए है।
स्थानीय लोगों ने बच्ची को पहुंचाया अस्पताल
सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ के सरपंच सोनू सिंह सहित कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बच्चे को मनेंद्रगढ़ के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत अभी स्थिर और स्वस्थ बताई जा रही है।
महिला बाल विकास विभाग कर रहा बच्ची की देखभाल
इस घटना की जानकारी मिलने पर शहर के कई लोग बच्ची को गोद लेने के लिए आगे आए हैं। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी आर.के. खाती ने बताया कि बच्चे का इलाज पूरा होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने बच्चे की देखभाल के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply