Breaking News

अंबिकापुर@सर्पदंश से मासूम बच्ची की मौत

Share


-संवाददाता-
अंबिकापुर, 20 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

सर्पदंश से पीडि़त तीन वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक जशपुर जिला के बगीचा थाना अंतर्गत पंडरापाट, बटुर पखोर नाला के पास रहने वाला शिवनाथ सिंह अपनी 3 वर्षीय बच्ची मीरा सिंह और पत्नी के साथ गांव में ही धान काटने के लिए गया था। माता-पिता धान काटने गए तो बच्ची खेत के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। बच्ची के रोने, चिल्लाने की आवाज सुनकर स्वजन पहुंचे, तो वह सांप के काटने की जानकारी दी। पैर में सांप के काटने का निशान देखकर वे उसे शंकरगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर बच्ची को लेकर स्वजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान 20 नवम्बर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply