Breaking News

बलरामपुर@जल संचय में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला हुआ सम्मानित

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,19 नवंबर 2025
(घटती-घटना)।

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू व मंत्री जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार श्री सी. आर. पाटिल के करकमलों से जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। उक्त पुरस्कार कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा ग्रहण किया गया। जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1.0 जल संचय संरचना निर्माण तथा उनका डाटा बेस तैयार करने हेतु एक सफल अभियान है, जिसके अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने पूर्वी क्षेत्र की श्रेणी-3 में 6वां रैंक हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि जिले में जल संरचनाओं का निर्माण के लिए यह उपलब्धि मिली है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के नेतृत्व एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में सफलता प्राप्त की गई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply