Breaking News

अम्बिकापुर@खेलने के दौरान बच्ची खाली ली चूहामार दवा,मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुआरपारा में 17 नवंबर को एक मासूम बच्ची खेलने के दौरान चूहामार दवा खा गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरन उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुआरपारा निवासी श्यामलाल के घर में दो-तीन दिन से चूहा खाने के लिए सांप घुस रहा था। आए दिन सांप घुसने से बनी खतरे की स्थिति को देखते हुए श्यामलाल चूहों को मारने के लिए दवा घर में लेकर आया था। 17 नवंबर को श्यामलाल की 3 वर्षीय पुत्री वाधिका घर में खेल रही थी। इस दौरान अंजाने में चूहामार दवा को खा ली थी। इसकी जानकारी परिजन को तत्काल नहीं लगी। बच्ची के बार-बार शौच के लिए जाने और उल्टी करने पर परिजन की चिंता बढ़ी। इस बीच बच्ची द्वारा की गई उल्टी को मुर्गा-मुर्गी खाए और दोनों मर गए। चूहामार दवा का सेवन करने की संभावना पर वे बच्ची को लेकर शांतिपारा स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक चिकित्सा ले गए। यहां चिकित्सक ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply