बिचौलियों के ठिकाने में दबिश देकर प्रशासन के संयुक्त टीम ने 140 बोरी अवैध धान किया जब्त
-संवाददाता-
राजपुर,19 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।
विदित हो कि खरीफ विपणन वर्ष आने पर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 2025-26 के लिए धान खरीदी शुरू शुभाराम किया जा चुका है। बिचौलियों अवैध धान खपाने के लिए कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन लेकिन प्रशासन के मुस्तैदी से उनके मंसूबे पे पानी फेरते हुए अवैध रूप से भंडारण किए हुए 140बोरी जब्त कर मंसूबों पर पानी फेरा। ज्ञात हो कि बलरामपुर जिला प्रशासन अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्रवाई में जुटा हुआ है। जानकारी के अनुसार बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशानुसार कहा गया है कि वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी सुनिश्चित करना है यह भी कहा गया है कि हर हाल में कोचियों-बिचौलियों अपने मंसूबों पर कामयाब न हो पाए, उनपर रोक लगाने के लिए सभी निगरानी दलों, नोडल अधिकारियों और राजस्व अमले को सतत कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। जिसको लेकर गठित टीम के द्वारा 17 नवम्बर को ग्राम पंचायत भदार में कार्रवाई की गई अवैध रूप से धान भंडारण करने वाले प्रमोद सिंह पिता रामकेश्वर के यहां भंडारित 60 बोरी धान जब्त किया गया। वहीं 18 नवम्बर को ग्राम बघिमा स्थित जयसवाल जनरल स्टोर में एसडीएम की उपस्थिति में मंडी निरीक्षक एवं खाद्य निरीक्षक की टीम ने 80 बोरी अवैध धान जब्त किया। एस डी एम देवेंद्र प्रधान ने बताया, जिले में अवैध धान की आवक रोकने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार निगरानी एवं कार्रवाई कर रही हैं। कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अनियमितता की जानकारी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur