Breaking News

अम्बिकापुर@शहर में घटिया सडक निर्माण पर कांग्रेस ने शुरू की निगरानी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने अम्बिकापुर शहर में हो रहे विविध निर्माणकार्य की गुणवत्ता की निगरानी के लिए पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की की अध्यक्षता में 10 निगरानी दलों का गठन किया है। हाल ही में निगम द्वारा नेहरु वार्ड एवं सत्तीपारा वार्ड में बनवाए जा रहे सडक की घटिया गुणवत्ता का मामला सामने आने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर निगरानी दलों का गठन किया गया है। इस दल को नगर पालिक निगम अम्बिकापुर, पीडब्लूडी सहित राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा शहर के दायरे में कराये जा रहे सभी कार्यों में गुणवत्ता पर नजर रखने का निर्देश दिया या है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर में गठित किए गए 10 निगरानी और निरीक्षण दल की सूचि इन सभी विभागों को औपचारिक तौर पर दे दी है। सत्तीपारा क्षेत्र में घटिया सडक निर्माण का मामला सामने आने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि सडकों का निर्माण आमजनता द्वारा अदा किय गय कर से उनकी सुविधा के लिए हो रहा है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply