Breaking News

सूरजपुर@सूरजपुर के तहसील लटोरी में 45 बोरी अवैध धान जप्त,कार्रवाई जारी

Share

सूरजपुर,17 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील लटोरी क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेज के पिकअप वाहन से 45 बोरी धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही में के दौरान वाहन चालक की जांच की गई ।कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाने पर पिकअप वाहन सहित धान को जप्त कर चौकी लटोरी की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध परिवहन एवं भंडारण पर सख्त निगरानी जारी रहेगी और ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply