Breaking News

कोरिया@जगदलपुर जनजातीय कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Share


भाजपा युवा नेता राहुल खस ने बैकुंठपुर कोरिया व एमसीबी जिले के लिए 6 इलेक्टि्रक बस व सड़क चौड़ीकरण की रखी मांग…


-संवाददाता-
कोरिया, 15 नवंबर 2025 (घटती-घटना)।

जगदलपुर में आयोजित जनजातीय कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भाजपा युवा नेता राहुल खस ने मुलाकात कर कोरिया जिले व मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरजिले के विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दे उठाए,राहुल खस ने किरण दादा के संरक्षण और सोनू दादा के नेतृत्व में दोनों जिलों के लिए 6 इलेक्टि्रक बसों की स्वीकृति तथा बैकुंठपुर की वर्षों पुरानी सड़क चौड़ीकरण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
जिस पर मुख्यमंत्री का आश्वासन,दोनों मांगे शीघ्र पूरी की जाएँगी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल खस को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही रायपुर पहुंचकर इन दोनों महत्वपूर्ण मांगों को पूरा कराएंगे, मुख्यमंत्री के इस सकारात्मक रुख से जिलेवासियों में उत्साह देखा गया, इलेक्टि्रक बसें—कोरिया व एमसीबी जिले के लिए होगा मील का पत्थर राहुल खस ने बताया कि भरतपुर-रामगढ़ पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण निजी बसों का किराया अत्यधिक रहता है, इलेक्टि्रक बसें चलने से एससी/एसटी व ग्रामीण यात्रियों को कम खर्च में आरामदायक परिवहन सुविधा मिलेगी, बैकुंठपुर से भरतपुर-रामगढ़ का सीधा कनेक्शन मजबूत होगा,इससे व्यवसाय,आवाजाही और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी,उन्होंने कहा कि 6 इलेक्टि्रक बसों की स्वीकृति कोरिया और एमसीबी जिलों के लिए विकास का नया अध्याय सिद्ध होगी।
सड़क चौड़ीकरण की लंबित मांग भी उठाई…
बैकुंठपुर में वर्षों से लंबित सड़क चौड़ीकरण की मांग को भी राहुल खस ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा,उन्होंने अनुरोध किया कि इस सड़क के लिए बजट राशि शीघ्र स्वीकृत हो,और कार्य को निरंतरता के साथ जल्द पूर्ण कराया जाए,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिले की जनता को आश्वासन दिया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री का अभिनंदन और आशीर्वाद
राहुल खस ने जिले वासियों की ओर से मुख्यमंत्री का हार्दिक स्वागत किया और आशीर्वाद लिया,उन्होंने कहा कि वे बचपन से ही बैकुंठपुर के विकास को लेकर संवेदनशील रहे हैं और राज्य से लेकर केंद्र तक कई स्तरों पर लगातार प्रयास करते रहते हैं, राहुल खस ने यह भी कहा कि वे न केवल कोरिया,बल्कि अन्य जिलों के मुद्दों को भी मुखरता से उठाते रहते हैं ताकि क्षेत्रीय विकास में कोई रुकावट न आए।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply