Breaking News

बलरामपुर@मंत्री श्री नेताम ने काका लरंगसाय के प्रतिमा का किया अनावरण

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,15 नवम्बर 2025/ (घटती-घटना)।
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अपने बलरामपुर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यों का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन करते हुए नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नगर पालिका परिसर अंतर्गत हॉस्पिटल चौक के पास 12.50 लाख रुपये की लागत से स्थापित स्वर्गीय काका लरंगसाय की प्रतिमा का अनावरण किया। तत्पश्चात मंत्री श्री नेताम ने चांदो चौक में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 4 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर एवं 1 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मांगलिक भवन का विधिवत भूमिपूजन किया। मंत्री ने कहा कि ये दोनों परियोजनाएँ क्षेत्र के सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर जनजीवन को और अधिक सुगम बनाने का प्रयास जारी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply