Breaking News
https://youtu.be/Vk1WtBcinEs

एमसीबी@छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिहार चुनाव परिणाम पर मनाया जश्न…देखें Video…

Share


मनोज तिवारी के लोकप्रिय गीत पर झूमते दिखे मंत्री और कार्यकर्ता…देखें Video…








एमसीबी,14 नवम्बर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आने के बाद पूरे देश में एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर देखने को मिली, छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं रहा। बिहार में एनडीए की जीत पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार जश्न मनाया। जैसे ही बिहार के परिणाम साफ हुए,भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का स्वागत किया,इसी बीच मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का उत्साह भी चरम पर दिखाई दिया। वह भाजपा समर्थकों के बीच लोकप्रिय भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी के सुपरहिट गीत ‘ही ही ही हँस देली रिंकिया के पापा’ पर झूमते हुए नजर आए, मंत्री और कार्यकर्ताओं की यह खुशी साफ दिखा रही थी कि बिहार में एनडीए का जनादेश उन्हें कितना उत्साहित कर रहा है। मंत्री जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा करते हुए कहा कि बिहार का यह परिणाम एनडीए की नीतियों और मजबूत नेतृत्व में जनता के भरोसे को दर्शाता है। जश्न के दौरान पूरे माहौल में उत्साह, तालियां और भोजपुरी गीतों की गूंज सुनाई देती रही।

Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply