Breaking News

राजपुर@कस्टडियल डेथ और बृहस्पति सिंह के बयान पर राजनीति गर्म

Share

पुलिस अभिरक्षा में मौत निंदनीय,पर बृहस्पति सिंह मानसिक अवसाद में,लगाए गए आरोप निराधार
कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिंह का पलटवार


-संवाददाता-
राजपुर, 12 नवंबर 2025
(घटती-घटना)।

बलरामपुर जिले में दो मुद्दों ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है,चोरी के आरोपी युवक की पुलिस कस्टडी में संदिग्ध मृत्यु,और कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा लगाए गए आरोप,इन दोनों मुद्दों पर बलरामपुर जिला कांग्रेस प्रवक्ता व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बयान जारी किया,एक ओर पुलिस कस्टडी में मौत के मामले में सत्तापक्ष और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं,तो दूसरी ओर कांग्रेस के भीतर से उठी आवाज़ों ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है,दोनों ही मुद्दे आने वाले दिनों में जिला ही नहीं, पूरे संभाग की राजनीति में तूफान का कारण बन सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी,डॉ. बी.एन. द्विवेदी,लघु वनोपज संघ अध्यक्ष लालसाय मिंज,सुनील भगत सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।
कस्टोडियल डेथ पर कांग्रेस प्रवक्ता ने पुलिस को घेरा
सुनील सिंह ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में किसी युवक की मौत घटना का गंभीर और चिंताजनक मामला है, उन्होंने कहा…यह पुलिस प्रशासन और शासन दोनों की विफलता को दर्शाता है,यह बलरामपुर जिले में इस तरह की दूसरी घटना है और पूरे छत्तीसगढ़ में इस प्रकार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं,तत्काल निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस यह कहकर मामले को कमजोर नहीं कर सकती कि मृत युवक सिकल सेल से पीडि़त था, यदि वह बीमार था तो उसके इलाज और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस की ही थी, क्योंकि वह पुलिस कस्टडी में था,किस उपचार की व्यवस्था की गई? किस डॉक्टर ने देखा? क्या मेडिकल रिपोर्ट परिजनों को दी गई? ये सभी बातें स्पष्ट की जानी चाहिए।
बृहस्पति सिंह पर तीखा हमला
पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा कांग्रेस संगठन पर लगाए गए आरोपों पर सुनील सिंह ने सीधा प्रहार किया, उन्होंने कहा…बृहस्पति सिंह कांग्रेस से बहुत कुछ पा चुके हैं, अब वे मानसिक अवसाद, असंतुलन और चर्चा में बने रहने की लालसा के कारण अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं,उनके आरोप निराधार, तथ्यहीन और हास्यास्पद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा उन्हें भाजपा में शामिल होने का निमंत्रण देना यह स्पष्ट करता है कि-‘उनकी राजनीतिक दिशा अब स्पष्ट रूप से बदल चुकी है।’
कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र गुप्ता का बयान
कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने भी बृहस्पति सिंह के आरोपों को खारिज किया,उन्होंने कहा…मैं भी जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदनकर्ता था,लेकिन ऐसा एक भी मामला मेरे सामने नहीं आया कि पैसे की मांग हुई हो, उनका आरोप सिर्फ कुर्सी खोने की पीड़ा और राजनीतिक लालसा का परिणाम है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply