Breaking News

अम्बिकापुर@3 महीने से लापाता किशोरी की लाश कंकाल के रूप में मिली,नाबालिग प्रेमी ने की थी हत्या

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

तीन महीने से लापाता किशोरी की लाश कंकाल के रूप में बतौली थाना क्षेत्र के चिरगा जंगल में मिली। नाबालिग प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर शव को पहाड़ के खाई में डाल दिया था। शव कंकाल के रूप में मिला। पुलिस ने मौके से किशोरी के कपड़े व कंकाल बरामद किए। प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंजानी निवासी 17 वर्षीय किशोरी अंबिकापुर के पटपरिया इलाके में किराए के मकान में सहेली के साथ रहकर काम करती थी। उसका परिचय लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ससौली निवासी नाबालिग लडके से हुआ था। किशोर से उसकी मोबाइल पर बातचीत होती थी तथा उसके किराए के रूम में आना-जाना था। 3 अगस्त को किशोरी की सहेली अपने गांव गई थी। इसी बीच किशोर उससे मिलने आया। यहां किशोरी ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर उसने कहा कि अभी हम दोनों नाबालिग हैं। बात किसी तरह से खत्म होने के बाद किशोर उसे अपनी बाइक पर बैठाकर घुमाने ले गया। दोनों बतौली थाना क्षेत्र के बुढ़ाआमा पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे थे। यहां से लौटने के दौरान किशोर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। नाबालिग प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने उसका शव वहीं दो चट्टानों के बीच फेंककर दफन कर दिया था। इसके बाद वह अपने गांव लौट गया था। इधर 4 अगस्त को परिजनों को किशोरी के गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने उसकी खोजबीन शुरु की। उसके नहीं मिलने पर उन्होंने 10 सितंबर को गांधीनगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस मामले की जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से भी कर रही थी। किशोरी का मोबाइल बंद बता रहा था। पुलिस ने मोबाइल ट्रेस पर लगा रखा था।

इसी बीच नाबालिग प्रेमी ने किशोरी के मोबाइल पर दूसरा सिम लगाया। इसका पता पुलिस को चला तो उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने हत्या कर शव दफन करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बुढ़ाआमा पिकनिक स्पॉट के पास नाले में दो चट्टानों के बीच शव फेंके जाने की बात बताई। पुलिस आज उसे लेकर मौके पर पहुंची। यहां से पुलिस ने किशोरी का शव बरामद किया। मौके पर पुलिस को किशोरी के कंकाल कपड़े मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply