Breaking News

अम्बिकापुर@34 नग नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

संभागीय उडऩदस्ता टीम ने 34 नग नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार संभागीय आबकारी उडऩदस्ता संभाग सरगुजा की टीम कि नशे के सौदागरो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है 9 नवंबर को देर शाम उडऩदस्ता कार्यालय अंबिकापुर में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मौलीबांध तालाब गौरव पथ रोड के पास ब्रह्म पारा का दिलीप नामदेव अपनी वाहन से घूम घूम कर नशीला इंजेक्शन बेच रहा है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने तत्काल उडऩदस्ता टीम के साथ मौली बांध तालाब के आसपास घेराबंदी कर संदिग्ध उक्त होंडा एविएटो गाड़ी के साथ व्यक्ति को देख उसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम दिलीप नामदेव बताया।। उसकी गाड़ी की तलाशी लेने पर डिक्की से एक काले रंग के पॉलिथीन से कुल 34 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किया गया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि दिलीप नामदेव को रसल नामक व्यक्ति ने नशीला इंजेक्शन सप्लाई किया था उक्त रसल नामक व्यक्ति ही अभी अंबिकापुर का सबसे बड़ा नशीला इंजेक्शन सप्लायर है जो की बड़ी चतुराई से लोगों को इंजेक्शन सप्लाई कर रहा है लेकिन बहुत दिन तक वह आबकारी उडऩ दस्ता टीम को चकमा नहीं दे सकता। उडऩदस्ता के कई मामलों में रसल सह आरोपी है जिसकी शिद्दत से पताशाजी की जा रही है। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई। हमराह स्टाफ में आबकारी उपनिरीक्षक तेजराम केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारु राम,रमेश दुबे,अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे,रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं अंजू एक्का की कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply