Breaking News

अम्बिकापुर@पार्किंग की बहनो को सेवा किटी समूह की बहनों ने दिया उपहार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी सामाजिक कार्य से जुड़ी सेवा किटी समूह की सदस्यों ने पार्किंग की बहनो को शॉल,मिठाई,सेनेटरी नेपकिन और अन्य जरूरत की सामग्री दी, संस्थापिका और संयोजिका सुश्री वन्दना दत्ता ने सेवा किटी के सेवा से अवगत कराया और परिवार के बच्चो की शिक्षा,विवाह या अन्य जरूरतों में सहयोग हेतु सभी सदसयो ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम को सफल बनाने में,वंदना दत्ता,गायत्री सुल्तानिया,कुंजबाला जायसवल,नीलिमा गौयल, मधु चौदहा,सत्या दुबे,दीपमाला सिह, स्मिता तिवारी का सहयोग सराहनीय रहा।जरूरतमन्द कन्याओं के विवाह हेतु, सेवा किटी समूह द्वारा आर्थिक सहयोग किया गया। श्रीमती शारदा अग्रवल, नीलिमा गौयल, रश्मि गुप्ता ने कन्याओं को विवाह हेतु सामग्री प्रदान की। सभी महिला समूह सदस्यो ने मदद हेतु आभार व्यक्त कर ख़ुशी ज़ाहिर की। सेवा किटी की बहनों ने हमेशा उनके सुख दुख में साथ खड़े होने की बात की।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply