Breaking News

अंबिकापुर@भारत की आत्मा राष्ट्रवाद है प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ आज अंबिकापुर में

Share


राष्ट्रवादी चिंतक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ आज अंबिकापुर आगमन पर भारत की आत्मा-राष्ट्रवाद पर देंगे प्रेरक व्याख्यान


-संवाददाता-
अंबिकापुर/रायपुर 10 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
राष्ट्रवादी प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ 11 नवम्बर को रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा अंबिकापुर पहुंचेंगे। उनका आगमन लगभग शाम 5ः30 बजे साड़बहार बैरियर पर होगा,जहाँ लोकमान्य बालगंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट अंबिकापुर द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वे शाम 6ः00 बजे माँ महामाया मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे तथा 6ः30 बजे हाथी पखना स्थित गणपति धाम में भगवान गणेश जी की आराधना करेंगे और मीडिया से रूबरू होंगे। तत्पश्चात वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 12 नवम्बर को श्री कुलश्रेष्ठ प्रातः 11 से 12 बजे तक सरस्वती महा विद्यालय भगवानपुर में विद्यार्थियों को राष्ट्रनिर्माण और आत्मनिर्भर भारत के विषय पर संबोधित करेंगे। शाम 5ः00 बजे पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में आत्मनिर्भर भारत एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दर्शन विषय पर उनका मुख्य व्याख्यान आयोजित किया गया है। श्री कुलश्रेष्ठ के कार्यक्रम को ले कर लोकमान्य बालगंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट की बैठक हुई ,इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के बाद उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेश सिंह (शैलू) ने कहा है कि आज की पीढ़ी को भारत के असली इतिहास और राष्ट्र की मूल भावना को समझने की आवश्यकता है। पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी का राष्ट्रवादी दृष्टिकोण हमें यह सिखाता है कि भारत केवल एक भू-भाग नहीं,बल्कि एक सांस्कृतिक चेतना है। उनके विचार हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरक हैं,जो भारत को आत्मनिर्भर,संगठित और सशक्त देखना चाहता है। लोकमान्य बालगंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट अंबिकापुर की ओर से हम सभी नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर सम्मिलित हों।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply