-संवाददाता-
अंबिकापुर/रायपुर 10 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शा. स्नातको. महाविद्यालय में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राईट्सः ब्रिजिंग इनोवेशन एण्ड पब्लिक इंट्रेस्ट विषय पर साप्ताहिक कार्यशाला हुआ जो के इस सप्ताह भर उद्घाटन एवं समापन सत्र सहित कुल 12 सत्रों में आयोजित होगी। जहां 10 तकनीकी सत्र संचालित होना सुनिश्चित किया गया है। आज दिनांक 10/11/2025 से प्रारम्भ इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र के शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति संतगहिरागुरू वि.वि. डॉ. प्रेमप्रकाश सिंह, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) अनुराग श्रीवास्तव (फैकल्टी ऑफलॉ, लखनऊ वि.वि.), विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अपर संचालक उच्च शिक्षा डॉ. रिजवानुल्लाह, कार्यक्रम के संयोजक महाविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। ध्यतव्य है के कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. स्नेह लता श्रीवास्तव ने किया। प्रचलित संस्कृति के अनुरूप ही कार्यक्रम का आरम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। तत् पश्चात् एल.एल.बी. प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ के राज्यगीत से पूरी सभा ऊर्जास्वित हुई। संस्कृति अनुरूप कार्यक्रम के अगले चरण में विद्वान आगंतुकों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। जहां महाविद्यालय की प्राचार्या एवं आई.क्यू.ए.सी प्रमुख एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अनिल सिन्हा के द्वारा मुख्य अतिथि कुलपति संत गहिरागुरू वि.वि. डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह एवं अन्य समस्त का स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया। अगले क्रम में सूर्या पैकरा एवं साथियों के द्वारा सुमधुर स्वागत गीत ने अतिथियांे को प्रफुल्लित किया। तत् पश्चात् विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार के द्वारा इस साप्ताहिक कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि विगत तीन वर्षों से आयोजित हो रही यह कार्यशाला पूर्व में दो दिवसीय हुआ करती थी किंतु विषय की गहनता एवं विस्तार को देखते हुए इस वर्ष से इस कार्यशाला का साप्ताहिक स्वरूप प्रदान किया गया है। जिससे निःसंदेह ज्ञान के क्षेत्र में वृद्धि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्या ने इस आयोजन के लिए आयोजन समिति को हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं ज्ञापित की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अपर संचालक उच्चशिक्षा डॉ. रिजवानुल्लाह ने अपने उद्बोधन में आगामी भविष्य में राजीव गांधी शा. स्नातको. महाविद्यालय के द्वारा अधिक से अधिक पेटेंट कराने की अपेक्षा की। अब कार्यशाला में मुख्य अतिथीय उद्बोधन की घड़ी थी जहां कुलपति संत गहिरागुुरू वि.वि. प्रो.(डॉ.) प्रेम प्रकाश सिंह ने सर्व प्रथम विशिष्ट मंच को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि आज सर्वप्रथम प्राप्त संसाधनों के महत्वको समझाने, उनके संरक्षण और उचित प्रबंधन की आवश्यक्ता है। उन्होने समय को सबसे बड़ा संसाधन बताते हुए उसके महत्व को समझने की गुजारिश सभी श्रोताओं से की। उन्होने पी.जी. कॉलेज से शोध-कार्य और गति देने की भी अपेक्षा की। प्राध्यापकों की अपने अकादमिक क्षमता के विकास पर बल देना होगा ताकि वे समाज के विकास में अधिक से अधिक योगदान दे सकें। व्याख्यान के दौराज छात्रों से चर्चा करते हुए उन्होंने किसी काम को जज्बे के साथ करने एवं मानवीय शक्ति के महत्व को समझने की सलाह दी। तत्पश्चात् डॉ. राज कमल मिश्रा ने उद्घाटन सत्र के समाप्ति की घोषणा की। कुछ देर में ही प्रथम तकनीकी सत्र प्रारम्भ हुआ जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय से पधारे कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) अनुराग श्रीवास्तव ने क्रमशः पेटेंट प्रक्रिया पर विस्तार से छात्रों को वैधानिक एवं तकनीकी ज्ञान दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur