Breaking News

अम्बिकापुर@कोयला घोटाले का कमीशन बृहस्पति सिंह को भी जाता था,कांग्रेस नेता का दावा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के आरोपों पर तीखा पटलवार किया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पति सिंह, और चिंतामणि महाराज को कोयला घोटाले के आरोपी सूर्यकांत तिवारी से हर महीने 5-7 लाख मिलते थे। यही बात उनके दिमाग में रच बस गई है। इसीलिए वो जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए लेन देन का मिथ्या आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश की प्रभारी सचिव जरिता लैटफलांग पर जिला अध्यक्ष बनवाने के लिए दावेदारों से 5-7 लाख रुपए लेन देन के आरोप लगाए थे। इसके बाद कांग्रेस में हलचल मची हुई है। इस पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के करीबी अंबिकापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बृहस्पति सिंह रिमोट से संचालित हो रहे हैं। उनके आरोपों के पीछे किसी और का दिमाग है। उन्होंने आगे कहा कि बृहस्पति सिंह और चिंतामणि महाराज दोनों को सूर्यकांत तिवारी हर महीने 5 लाख 7 लाख रुपए दिया करता था,जो उसकी श्वष्ठ द्वारा जप्त की गई डायरी में लिखा है। हर महीने मिलने वाला 5 -7 लाख रुपया उनके दिमाग में रच -बस गया है, इसलिए वह हर चीज में 5-7 लाख रुपए की बात कर रहे हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply