Breaking News

अम्बिकापुर@मुरली मित्र वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

मुरली मित्र वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अंबिकापुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता देश के ख्यातिप्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर एवं ट्रेनर संदीप श्रीवास्तव ने छात्राओं को परीक्षा भय से मुक्ति,अवसाद पर विजय,समय प्रबंधन, उचित मित्र चक्र का चयन तथा एकाग्रता बढ़ाने जैसे विषयों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। श्रीवास्तव ने कहा, सपने वे नहीं जो नींद में देखे जाते हैं, सपने वे हैं जो आपको सोने नहीं देते। उनकी प्रेरक बातों से पूरा स्कूल परिसर गूंज उठा। मुरली मित्र वेलफेयर फाउंडेशन के राज्य समन्वयक मनोज प्रजापति, हसनैन आलम, शिवेंद्र तारम एवं सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कई वर्षों से संस्था निःशुल्क ऐसे आयोजन कर मोबाईल-सोशल मीडिया की लत,गलत संगत एवं समय प्रबंधन की कमी से जूझ रहे छात्र-छात्राओं को मानसिक बल प्रदान कर रही है। संस्था का अगला लक्ष्य सरगुजा की बालिकाओं को निःशुल्क कराटे एवं ताइमंडो प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन एवं आत्मविश्वास भी प्राप्त कर सकें। संस्था ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने तथा विशेष रूप से सरगुजा जिले के प्रत्येक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मोटिवेशनल सत्र पहुंचाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम के दौरान परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, पुरस्कृत छात्राओं में मानसी गुप्ता,साक्षी जायसवाल, प्रतिमा,सृष्टि जायसवाल,संगीता सिंह, मान्या गुप्ता,शिखा साहू,वैष्णवी,तन्नू सोनी,जमुना पोर्टे रही। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओं ने मुरली मित्र वेलफेयर फाउंडेशन की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा संस्था को आगे भी ऐसे आयोजन जारी रखने का आग्रह किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply