Breaking News

रायपुर@वांटेड अपराधी वीरेंद्र तोमर का जुलूस पुलिस ने निकाला

Share


रायपुर,09 नवम्बर 2025। सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के केस में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा है। वीरेंद्र तोमर बीते 5 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती पुलिस वीरेंद्र तोमर को रायपुर लेकर आई है। एसीसीयू के ऑफिस में अफसर वीरेंद्र तोमर से पूछताछ कर रहे हैं। वीरेंद्र का भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। रोहित तोमर की तलाश में टीम जुटी हुई है। दोनों भाइयों पर रायपुर के अलग-अलग थानों में 16 से ज्यादा केस दर्ज है। वीरेंद्र सिंह उर्फ रूबी तोमर रायपुर का आदतन अपराधी है। आरोप के अनुसार अपने छोटे भाई रोहित तोमर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सूदखोरी का काम करता है। आरोपी कर्जदारों से मूलधन से ज्यादा ब्याज वसूलते और पैसे नहीं देने पर मारपीट करते। वीरेंद्र सिंह तोमर पर पहला मामला 2006 में दर्ज हुआ था। पुलिस ने इसे आदतन अपराधियों की लिस्ट में डाला है। वीरेंद्र के खिलाफ 6 से ज्यादा अलग-अलग थानों में केस दर्ज है। इनमें मारपीट, उगाही, चाकूबाजी, ब्लैकमेलिंग और आर्म्स एक्ट के केस शामिल है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply