Breaking News

बारियों@सिचाई मोटर पम्प चोरी करने वाले दो शातिर चोर चढ़े बरियों पुलिस के हत्थे

Share


आरोपियों के पास से दो अलग-अलग स्थान से चोरी की गई सिचाई मोटर पम्प किया गया बरामद


-संवाददाता-
बारियों,08 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बरियों चौकी क्षेत्र में सिंचाई पंप चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 249/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस.के तहत कार्यवाही कर आरोपी सहरू सांडिल्य उर्फ बरी पिता तेजन राम, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बधिमा, चौकी बरियों, थाना राजपुर जिला बलरामपुर-रा0गंज, रमेश यादव पिता राम केवल यादव, उम्र 25 वर्ष,निवासी ग्राम चन्द्रमेदा,पुलिस चौकी भैयाथान,जिला सूरजपुर (छ.ग.) को न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार दिनांक 06/11/2025 को प्रार्थी देवनारायण सांडिल्य पिता नानसाय सांडिल्य, उम्र 45 वर्ष,ग्राम बधिमा, पुलिस चौकी बरियों, थाना राजपुर जिला बलरामपुर-रा0गंज द्वारा चौकी उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 27/02/2023 को विश्वास ऐसो एजेन्सी अंबिकापुर से लुबी कम्पनी का सिंचाई मोटर पम्प खरीदा था जिसे अपने घर के पास कुओं में लगाकर उपयोग करता था कि दिनांक 06/11/2025 को सुबह पानी मोटर पंप चालू करने गया तो कुओं में पानी मोटर पम्प नहीं था किसी अज्ञात चोर के द्वारा दिनांक 05/11/2025 के रात में चोरी कर ले गया है एवं इसके पडोसी रामू सांडिल्य पिता बेचु सांडिल्य भी सुबह बताया कि मेरा भी पलुगा कम्पनी का मोटर पम्प को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गयें है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर बरियों चौकी में अपराध कमांक 249/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया है। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपियों की पता साजी करते समय रात्रि में संदेही सहरू सांडिल्य उर्फ बरी, रमेश यादव ग्राम बरियों में संग्दिध हालत में मिले जिन्हें कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम 01. सहरू सांडिल्य उर्फ बरी पिता तेजन राम उम्र 28 वर्ष जाति गोड़ निवासी ग्राम बधिमा चौकी बरियों, याना राजपुर जिला बलरामपुर-रा0गंज 02. रमेश यादव पिता राम केवल यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चन्द्रमेा पुलिस चौकी भैयाथान जिला सूरजपुर (छ.ग.) का निवासी होना बताये ।
जो घटना दिनांक को पम्प चोरी करना बताने पर पृथक-पृथक गवाहों के समक्ष कथन लेकर दो नग पम्प 01. लुबी कम्पनी का मोटर पम्प 02. पलुगा कम्पनी का मोटर पम्प का कीमती 7300 रू एवं का कीमती 7000 रू कुल रकम 14300 रूपये का चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपियों का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपियों के द्वारा दिनांक घटना को घटना कारित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply