Breaking News

अम्बिकापुर@दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार..

Share


थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही, आरोपी द्वारा पीडि़ता कों शादी का झांसा देकर कारित की गई थीं घटना


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
मामले में बताया गया कि प्रार्थिया दिनांक 17/10/25 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 15/09/23 को ग्राम सुपकालो सोनाजोरी थाना कापू जिला रायगढ़ निवासी माईकल एक्का प्रार्थिया को शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, और अब शादी करने से इंकार कर रहा है, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 768/25 धारा 376(2)(ढ) भा.द. वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लेखबद्ध कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत् प्रयास से मामले के आरोपी माईकल एक्का को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम माईकल एक्का आत्मज टीबुराम एक्का उम्र 35 वर्ष साकिन सुपकालो सोनाजोरी थाना कापू जिला रायगढ़ का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया,आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, उप निरीक्षक रम्भा साहू, प्रधान आरक्षक सदरक लकड़ा देवेंद्र पाठक,दीपक पाण्डेय सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply