Breaking News

अम्बिकापुर@कश्मीर के नज़ाकत अली का नज़मियां मस्जिद रसूलपुर में सम्मान,इंसानियत और भाईचारे की मिसाल

Share



-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

आज जुम्मे की नमाज़ के बाद नज़मियां मस्जिद,रसूलपुर अम्बिकापुर में कश्मीर के जांबाज़ नौजवान श्री नज़ाकत अली का भावपूर्ण सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि नज़ाकत अली ने हाल ही में पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के दौरान छत्तीसगढ़ के चार परिवारों…अरविंद अग्रवाल परिवार,कुलदीप स्थापक परिवार, शिवांश जैन परिवार और हैप्पी वाधावन परिवार के लगभग 11 लोगों की जान बचाकर इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना सगीर अहमद मिस्बाही (इमाम मस्जिद नज़मिया) ने की। इस अवसर पर मुतवल्ली जनाब जिलानी खान,अध्यक्ष श्री रशीद अहमद अंसारी,सचिव हाजी आरिफ़ खान साहब तथा मस्जिद में मौजूद सैकड़ों नमाजि़यों और स्थानीय नागरिकों ने नज़ाकत अली का शानदार सम्मान किया गया। सभी वक्ताओं ने कहा कि नज़ाकत अली का यह कार्य कश्मीरियत, इंसानियत और हिंदुस्तानियत की असली तस्वीर पेश करता है। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर छत्तीसगढ़ के परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालकर यह साबित किया कि मजहब से बढ़कर इंसानियत है। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा और नज़ाकत अली की सलामती के लिए विशेष दुआ की गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply