Breaking News

कुसमी/बलरामपुर@ग्राम पंचायत कृष्णनगर में ‘वंदे मातरम् स्मरणोत्सव’ का भव्य आयोजन, देशभक्ति से सराबोर हुआ माहौल

Share


-संवाददाता-
कुसमी/बलरामपुर,07 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कृष्णनगर में भी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर की शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम् स्मरणोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन से लेकर गांव-गांव तक इस आयोजन की देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कृष्णनगर में भी स्मरणोत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया,जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर राष्ट्रमाता के प्रति अपनी आस्था और समर्पण व्यक्त किया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply