Breaking News

अम्बिकापुर@राष्ट्रगीत, वन्दे मातरम की गूंज से गुंजायमान हो उठा महाविद्यालय परिसर

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज अंबिकापुर में राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम ‘की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर दूरदर्शन द्वारा प्रसारित राष्ट्रीय कार्यक्रम में उपप्राचार्य डॉ सिस्टर मंजू टोप्पो समेत संपूर्ण स्टाफ व छात्राएं सम्मिलित हुईं, व सभी के द्वारा राष्ट्रगीत वन्देमातरम का सामूहिक गान किया गया। राष्ट्रगीत के सामूहिक गान ने सबके हृदय को देशभक्ति की भावना से भर दिया, डॉ कल्पना गुहा डीन समाज विज्ञान संकाय( गतिविधि) ने राष्ट्रगीत के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य महोदया ने इस शुभ अवसर पर विचाराभिव्यक्ति करते हुए कहा कि,भारतीयों के लिए यह सिर्फ गीत नहीं ,किंतु भारत मां का वंदन है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply