Breaking News

सूरजपुर@साइबर फ्राड व ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए,बोले…सजगता ही सुरक्षा है…

Share


साइबर फ्राड पीडि़त ने खुद के साथ हुए फ्राड से कराया अवगत,सावधानी बरतने दी समझाईश


-संवाददाता-
सूरजपुर,07 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं बचाव के उपाय से अवगत कराने के लिए सूरजपुर पुलिस ने साइबर सुरक्षा संवाद कार्यक्रम के तहत गुरुवार, 06 नवम्बर 2025 को जरही के मनोरंजन गृह में साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर, जीएम भटगांव श्री माधव बोबडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, मंत्री प्रतिनिधि श्री ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने साइबर फ्राड से बचाव के उपाए बताए तो वहीं साइबर फ्राड के पीडि़तों ने भी अपनी आपबीती शेयर कर लोगों को साइबर ठग के झांसे में न आने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा जरिया सतर्कता और सावधानी है, आप समझे कि आपको फोन पर लोन दिलाने या लाटरी लगने के नाम पर फोन कर कोई व्यक्ति पैसा मांगता है तो वह साइबर फ्राड है, ऐसी किसी भी जाल में न फंसे। साइबर अपराधी आजकल फोन कॉल, ईमेल, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया और फर्जी लिंक के माध्यम से लोगों की बैंक डिटेल्स, ओटीपी या निजी जानकारी हासिल कर ठगी करते हैं इनसे बचे। उन्होंने बैंक खाते या एटीएम से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करने और संदिग्ध कॉल या मैसेज की शिकायत तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करने को कहा।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply