-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के बरियो चौकी क्षेत्र के ग्राम भेलाई खुर्द में पेट्रोल-डीजल चोरी के शक पर क्रशर संचालकों ने दो युवकों को कू्रतापूर्वक हाथ-पैर बांधकर व कपड़े उतरवाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट किए जाने का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक अर्धनग्न अवस्था में दोनों हाथ व पैर को एक पाइप के सहारे रस्सी से बांधकर उसे लात से कुछ लोगों द्वारा पीटा जा रहा है। युवक जमीन पर गिरा पड़ा है। क्यों कि उसके दोनों हाथ व पैर बंधे हुए हैं। वहीं एक युवक अर्धनग्न अवस्था में है। उसके साथ लोग पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पोकलेन का ऑपरेटर हैं और क्रशर संचालक और उसके साथी पेट्रोल-डीजल चोरी करने का आरोप लगाकर क्रूरता पूर्वक मारपीट कर रहे हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। बरियो चौकी प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिस युवक को पीटा गया है, उसकी शिनाख्त कर ली गई है।
बघिमा के रहने वाले विनोद सारथी से फोन पर पूछताछ की गई, लेकिन मारपीट करने वालों के डर के कारण वह शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं हैं। फिलहाल, युवक को पुलिस चौकी में बुलाया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur