Breaking News

अम्बिकापुर@अजय चंद्राकर पर भड़के टीएस सिंहदेव,एफआईआर करवाता लेकिन मित्रवत व्यवहार ने रोक रखा है…

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस टैलेंट के साथ ही अजय चंद्रकार के बयान और अमित बघेल के छतीसगढि़यावाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने अजय चंद्राकर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। टीएस सिंहदेव ने कहा की कभी—कभी लगता है अजय चंद्राकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दूं, लेकिन उनसे मित्रवत व्यवहार है, मगर इतनी हल्की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। अजय चंद्राकार ने टीएस सिंह देव के पास लाइसेंसी बंदूक वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही कांग्रेस के टैलेंट हंट अभियान को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा है कि जो तर्कपूर्ण बातों को लेकर जुड़ना चाहते हैं उनके लिए यह अभियान एक बेहतर अवसर है। जो युवा जुड़ना चाहते हैं उनके जोड़ने का अभियान है। इसके साथ ही छतीसगढि़यावाद को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढि़यावाद का कोई भी जनक हो, लेकिन जो भी देश के कानून के तहत आकर रह रहे हैं उन्हें यहां रहने का पूर्ण अधिकार है। यहां के लोगों का शोषण हो रहा हो तो बात अलग है,जो यहाँ आकर रह गया वो छत्तीसगढि़या हो गया। उन्होंने ये सवाल भी किया कि अमित बघेल के पूर्वज कितने साल पहले यहां आए,कुछ तो बुद्धि पूर्वक बातें करें।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply