Breaking News

चिरमिरी@नगर निगम क्षेत्र में 3 शावकों के साथ घूमता दिखा तेंदुआ

Share


-संवाददाता-
चिरमिरी,06 नवंबर 2025
(घटती-घटना)।

नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र के गेल्हापानी इलाके में मंगलवार की रात तेंदुआ देखे जाने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ अपने 3 शावकों के साथ विचरण कर रहा है। इसकी सूचना मिलते ही वन अमला अलर्ट मोड में आ गया। फिलहाल वन अमला रात्रि गश्त कर तेंदुए पर नजर बनाए हुए है। वहीं मुनादी कराकर लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की समझाइश दी जा रही है। वन अमले का कहना है कि मंगलवार रात करीब 9 बजे गेल्हापानी रेलवे फाटक के पास ग्रामीणों ने एक तेंदुआ देखा। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहां पंजा को देखकर तेंदुआ विचरण होने की पुष्टि हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस जगह पर मादा तेंदुआअपने 3 बच्चों के साथ देखी गई है।
गेल्हापानी और डोमनहिल से लगे घने जंगलों में तेंदुओं की संख्या बढ़ रही है। हालांकि अभी तक तेंदुए ने किसी इंसान पर हमला नहीं किया है। मामले में वन विभाग ने क्षेत्र में मुनादी कराई है। ग्रामीणो को जंगल की तरफ नहीं जाने की सलाह दी गई है।
तेंदुआ के पैरों के मिले हैं निशान
इस संबंध में चिरमिरी फॉरेस्ट रेंजर डीआर खेस्स का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। पद चिन्ह से तेंदुआ ही है। आसपास मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply