Breaking News

सूरजपुर@ढाई साल से बंद सूरजपुर नेशनल हाईवे का पेट्रोल पंप फिर हुआ शुरू

Share


अब 24 घंटे मिलेगी पेट्रोल-डीजल की सुविधा, लोगों ने ली राहत की सांस


-शमरोज खान-
सूरजपुर,06 नवंबर 2025
(घटती-घटना)।

शहर से कुछ दूरी पर नेशनल हाईवे-43 में चंदरपुर स्थित भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप जो पिछले ढाई साल से बंद पड़ा था, अब एक बार फिर से शुरू हो गया है। इसके शुरू होने से स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और ट्रक चालकों को बड़ी राहत मिली है, यह पेट्रोल पंप जिले का पहला ऐसा पंप है जहां 24 घंटे पेट्रोल और डीजल की सुविधा उपलब्ध रहती है, इसके बंद रहने से हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि बाकी पंप रात 11 बजे के बाद बंद हो जाते हैं।
अब इस पंप के दोबारा चालू होने से रात के समय सफर करने वाले वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी, लोगों ने बताया कि यह पंप पहले भी अपने समय पर सेवा देने के लिए जाना जाता था और हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के लिए यह एक महत्वपूर्ण ईंधन केंद्र था, स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने कहा कि पंप के शुरू होने से अब उन्हें दूर तक ईंधन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। “रात में जब कोई आपात स्थिति होती थी तब पेट्रोल या डीजल मिलना मुश्किल था,लेकिन अब फिर से सुविधा शुरू हो गई है, एक वाहन चालक ने खुशी जताई, पेट्रोल पंप संचालक के अनुसार, सुरक्षा और रखरखाव कार्य पूरे कर लिए गए हैं और अब यह पंप 24 घंटे पूरी तरह चालू रहेगा।
ग्राहकों के दिल से कुछ सच्चे अनुभव
जब यह पंप बंद हुआ था,तो हमें दूसरे शहर जाना पड़ता था,अब भारत पेट्रोलियम के हाथों में आने के बाद सर्विस बेहतरीन है — शुद्धता पर पूरा भरोसा!
सचिन सिंह (स्थानीय व्यापारी) महिलाओं के लिए यहाँ की सफाई और व्यवहार बहुत अच्छा है। स्टाफ मददगार है और पेमेंट के सभी डिजिटल विकल्प मौजूद हैं।
अंजलि देवी (शिक्षिका, सूरजपुर) मैं रोज़ एनएच-43 से गुजरता हूँ। अब यहाँ का पेट्रोल पंप 24 घंटे खुला रहता है,स्टाफ समय पर सेवा देता है,और डीजल की मलिटी बहुत बढि़या है।
संदीप कुमार (ट्रक ड्राइवर) बीपीसीएल के आने से अब हमें भरोसेमंद ईंधन पास में ही मिल जाता है। ऐप से पेमेंट करना आसान है और छोटे डिस्काउंट भी मिल जाते हैं।
पूजा सिंह (कॉलेज छात्रा) पहले हमें खेतों के लिए डीजल लेने में बहुत परेशानी होती थी, अब यह पंप फिर से खुलने से बड़ा राहत मिली है — धन्यवाद
विनोद यादव (किसान, आस-पास का गाँव)


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply