Breaking News

कुसमी/बलरामपुर@कार्तिक पूर्णिमा पर शक्तिधाम श्रीकोट आश्रम में भक्तिमय माहौल

Share

मां काली के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,हुई विशेष पूजा-अर्चना


-संवाददाता-
कुसमी/बलरामपुर,06 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शक्तिधाम श्रीकोट आश्रम में दिव्य आराधना और विशेष पूजा-अर्चना के साथ भव्य उत्सव का आयोजन हुआ। सुबह से ही आश्रम परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचकर मां काली के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के तहत भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। विशेष पूजा-अर्चना के दौरान भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में पूज्य संतों द्वारा सत्संग और प्रवचन भी हुआ, जिसमें जीवन में सदाचार, सेवा और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि शक्तिधाम श्रीकोट आश्रम में आकर उन्हें दिव्य शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। अंत में उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। आश्रम प्रबंधन ने उत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply