Breaking News
???????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

सूरजपुर@राज्योत्सव में शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी में प्रधानपाठक गौतम शर्मा के शैक्षिक नवाचारों ने जीता सबका मन

Share


खेल के माध्यम से सीखने की इस अभिनव पहल की मंत्री,सांसद और विधायक ने की सराहना


-संवाददाता-
सूरजपुर,06 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव में शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण रहे राज्यपाल पुरस्कृत प्रधान पाठक गौतम शर्मा, जिन्होंने अपने अनूठे शैक्षिक नवाचारों और रचनात्मक प्रस्तुतीकरण से शिक्षा को एक जीवंत और आनंददायक रूप प्रदान किया। शिक्षा विभाग द्वारा विशेष रूप से चयनित गौतम शर्मा ने अपने दो अभिनव सहायक शैक्षिक नवाचार अंक जमाओ, ईनाम पाओ और व्हील ऑफ फार्चुन का प्रदर्शन कर बच्चों, अभिभावकों और जनमानस को सीखने की नई दिशा दिखाई। खेल के माध्यम से सीखने की यह पहल बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी अत्यंत आकर्षक रही। राज्योत्सव के तीनों दिन शिक्षा विभाग के स्टॉल पर जनसमूह का सैलाब उमड़ पड़ा। बच्चे, शिक्षक और अभिभावक अपनी बारी का इंतज़ार करते नजर आए। अंक जमाओ, ईनाम पाओ शैक्षिक खेल प्रतियोगिता ने न केवल प्रतिभागियों को शिक्षा के साथ मनोरंजन का अनुभव कराया, बल्कि कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी इस प्रतियोगिता में सहभागिता लेकर इसका भरपूर आनंद लिया। प्रथम दिवस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, द्वितीय दिवस सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, और तृतीय दिवस प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी व छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने स्वयं प्रतियोगिता में भाग लेकर इस अभिनव पहल की सराहना की।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply