Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा पुलिस द्वारा विभिन्न थाना/चौकी अंतर्गत यातायात एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

Share

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पुलिस टीम को नागरिकों मे यातायात नियमो के प्रति जागरूकता उत्पन्न
  • करने दिए गए है दिशा निर्देश,पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को साइबर सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी भी की गई प्रदान


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे जिला मुख्यालय समेत समस्त थाना/चौकी मे सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने विभिन्न स्थानों/मुख्य बाज़ार/स्कूल परिसर/चौक चौराहो पर पुलिस टीम को पहुंचकर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को जागरूक किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए है। इसी क्रम मे जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, उक्त कार्यक्रम आयोजित किये जाने का मुख्य उद्देश्य आम जनता, विशेषकर युवाओं और वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों और यातायात नियमों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
पुलिस टीम द्वारा थाना गांधीनगर अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय एवं शासकीय प्रयास आवसीय विद्यालय, थाना मणीपुर अंतर्गत बकिरमा हायर सेकेंडरी स्कूल, थाना सीतापुर अंतर्गत केन मेमोरियल स्कूल, थाना बतौली के खड़धोवा साप्ताहिक बाजार एवं चौकी कुन्नी अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल मे थाना/चौकी प्रभारियों एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा द्वारा नागरिकों को साइबर सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी प्रदान करते हुए नागरिकों को यातायात नियमो की जानकारी देते हुए चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चलाते समय वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया गया साथ ही हेलमेट पहनने एवं सीट बेल्ट लगाने से दुर्घटना के दौरान होने वाली जनहानी पर प्रभावी नियंत्रण किये जाने की जानकारी प्रदान की गई।
नशे में ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस टीम द्वारा सख़्ती से कार्यवाही किये जाने की समझाईस दी गई, नागरिकों को दोपहिया/चारपाहिया वाहनो से सड़क यात्रा करने के दौरान गति सीमा का पालन करने की जानकारी दी गई, नागरिकों को नियंत्रित गति से वाहन चलाने और तेज रफ्तार से बचने का आग्रह किया गया, नागरिकों को यातायात संकेतों का महत्व बताकर सड़क संकेतों का पालन करने की जानकारी दी गई, रेड सिग्नल जम्प नहीं करने की जानकारी दी गई, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने के साथ साथ तीन सवारी वाहन नहीं चलाने की अपील भी की गई। पुलिस टीम द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान लगभग 3000 से अधिक छात्र छात्राओं एवं नागरिकों को जागरूक किया गया है, यातायात जागरूकता का कार्यक्रम पुलिस टीम द्वारा प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply