-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ पुलिस बल की आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के तहत सरगुजा रेंज के अंतर्गत सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज,मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में रिक्त आरक्षक ट्रेड संवर्ग के पदों के लिए ट्रेड टेस्ट का आयोजन 17 नवंबर से किया जाएगा। यह परीक्षा 10 वीं वाहिनी, छसबल, सिलफिली,जिला-सूरजपुर के ग्राउंड में होगी। ट्रेड टेस्ट में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को अपने साथ व्यापम द्वारा जारी एडमिट कार्ड और पहचान पत्र लाना होगा। ग्राउंड में मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा और केवल अभ्यर्थी को ही प्रवेश मिलेगा। 17 नवंबर को आरक्षक ट्रेड (चालक), 18 नवंबर कोा आरक्षक ट्रेड (कुक एवं वाटर कैरियर), 19 नवंबर को शेष अन्य ट्रेड के अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना अनिवार्य है। उक्त जानकारी सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने पे्रस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur