Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा के 6 खिलाड़ी सीनियर/जूनियर स्टेट वुडबॉल चैंपियनशिप में शामिल

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

सरगुजा जिले से 6 खिलाड़ी 6वीं सीनियर/जूनियर स्टेट वुडबॉल चैंपियनशिप 2025 में हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता दवारा विश्वविद्यालय, रायपुर में 7 से 9 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। चयनित खिलाडिय़ों में आकाश दुबे,संदीप सिन्हा,प्रियांशु कुशवाहा, प्रीतम कुमार जायसवाल,एंजिल प्रीति टोप्पो और शिवानी सोनी शामिल हैं। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा के खिलाड़ी पूर्व में भी विभिन्न स्तरों पर बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं और इस बार भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर वुडबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों और खिलाडिय़ों ने टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply