Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@नवीन न्यायालय भवन के स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने निकाली रैली

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

जिला अधिवक्ता संघ द्वारा नवीन न्यायालय भवन के विवादित स्थानांतरण के विरोध में गुरुवार को एक विशाल जनजागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली दोपहर 12 बजे जिला न्यायालय परिसर से अधिवक्ता संघ के संघर्ष समिति के संयोजक संतोष सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। रैली घड़ी चौक, सदर रोड, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, ब्रह्म रोड एवं संगम चौक, महामाया चौक होते हुए गांधी स्टेडियम तक पहुंची। मार्ग में अधिवक्ताओं ने नागरिकों से संवाद करते हुए बताया कि न्यायालय भवन का स्थानांतरण केवल भवन का नहीं, बल्कि न्याय की पहुंच का स्थानांतरण है, जिससे वादकारियों,अधिवक्ताओं एवं आमजनों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। रैली के उपरांत न्यायालय मुख्य द्वार पर आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि न्यायालय केवल ईंट-पत्थर का भवन नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की आत्मा है। इसे जनता से दूर करना, न्याय को दूर करना है। हम वकील हैं, न्याय के प्रहरी हैं जब न्याय की सुविधा पर आंच आती है, तो हमारा मौन भी अन्याय बन जाता है। न्यायालय जनता के बीच होना चाहिए न कि जनता से मीलों दूर। यह लड़ाई केवल अधिवक्ताओं की नहीं, बल्कि हर आम नागरिक की है। हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की सुलभता और गरिमा के संरक्षण के लिए है। यह रैली जनता की आवाज बन चुकी है। अधिवक्ता संघ की संघर्ष समिति द्वारा यह घोषणा की गई कि 7 नवंबर से जिला अधिवक्ता संघ से पंजीकृत समस्त अधिवक्ता अनिश्चितकल के लिए कार्य से पृथक रहेंगे। कार्यक्रम का समापन संघ के सचिव सम्पूर्णाक गुप्ता द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। पूरी रैली एवं आम सभा लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। रैली संजय अम्बष्ट, जनार्दन त्रिपाठी, अली अख्तर रिजवी, सरिता पाण्डेय, नितेश चंद्र शुक्ल, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ग्रंथालय प्रभारी अनिल सिन्हा, क्रीड़ा सचिव रोहित तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, उमंग दुबे, नचिकेता जायसवाल, राजीव सिन्हा, धनंजय मिश्रा, हेमंत तिवारी सहित अन्य उपेस्थत रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply