Breaking News

अम्बिकापुर@चंगाई सभा में हिंदूवादी संगठनों ने की तोड़फोड़ पुलिस-प्रशासन को करना पड़ा हस्तक्षेप

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

बालमपुर में तीन दिवसीय चंगाई सभा का आयोजन करने के दौरान हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। यह घटना बतौली थाना क्षेत्र के रतनपुर में हुई,जहां ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित सभा का हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया। विरोध के कारण प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और अंततः चंगाई सभा को स्थगित करना पड़ा।
चंगाई सभा का आयोजन और विरोध की शुरुआत : बतौली ब्लॉक के बालमपुर पंचायत के रतनपुर में ईसाई समाज द्वारा तीन दिवसीय चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। इसमें बतौली, सीतापुर और मैनपाट ब्लॉकों से करीब 500 लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिलने के बाद हिंदूवादी संगठनों के करीब 100 कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सभा के आयोजन पर कड़ा विरोध जताया। उनका आरोप था कि चंगाई सभा के माध्यम से धर्मांतरण की साजिश की जा रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद सीतापुर एसडीओपी राजेंद्र मंडावी और बतौली तहसीलदार गोविंद सिन्हा सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि चंगाई सभा को तुरंत रोका जाए, क्योंकि इसका उद्देश्य धर्मांतरण के लिए लोगों को प्रलोभित करना था। इसके बाद, एसडीओपी और तहसीलदार ने चंगाई सभा को बंद करने का आदेश दिया और सभा स्थल पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने टेंट और पंडालों को उखाड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply