Breaking News

अम्बिकापुर@न्यायालय के नए भवन निर्माण के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कलेक्टर को लिखा पत्र

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। मौजूदा न्यायालय परिसर में जिला न्यायालय के नवीन भवन निर्माण को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सरगुजा कलेक्टर को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने न्यायालय भवन के निर्माण और विस्तार के लिए वर्तमान स्थल को उपयुक्त बताया है। सिंहदेव ने कहा कि कलेक्टोरेट के बगल स्थित वर्तमान न्यायालय भवन आदर्श स्थिति में है, क्योंकि यह स्थान प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास होने से आने-जाने में कोई असुविधा नहीं होती है और यहां आवागमन के साधन भी सहज उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि सरगुजा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग न्यायालय और प्रशासनिक कार्यों के लिए इस स्थान का उपयोग करते हैं, जिससे यह स्थान अत्यधिक व्यावहारिक और सुविधाजनक है। इसके साथ ही, न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं और उनके संगठनों ने ग्राम चठिरमा में नए भवन के निर्माण के खिलाफ विरोध व्यक्त किया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रशासन से अनुरोध किया कि व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए मौजूदा स्थल पर ही नए न्यायालय भवन का निर्माण प्रारंभ किया जाए।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply