Breaking News

अम्बिकापुर@अनोखी सोच डांस कॉम्पिटिशन का ग्रैंड फिनाले में बिलासपुर की राइज वन डांस ग्रुप ने जीता प्रथम पुरस्कार

Share

अम्बिकापुर,05 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। समाजसेवी संस्था अनोखी सोच द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता 2025 का ग्रैंड फिनाले मंगलवार की रात संपन्न हुआ। रंग, रोशनी और ताल से सजे इस कार्यक्रम में कुल 24 फाइनलिस्टों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। फिनाले में सीनियर, जूनियर और ग्रुप डांस श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें प्रतिभागियों ने दर्शकों का दिल जीता। ग्रुप डांस राउंड का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें बिलासपुर की प्रसिद्ध टीम राइज़ वन डांस ग्रुप ने अपनी शानदार प्रस्तुति से प्रथम स्थान प्राप्त किया और 2.51 लाख की इनामी राशि अपने नाम की। दूसरे स्थान पर रायगढ़ की जय माँ दुर्गा टीम रही, जिन्हें 75 हजार रुपए का पुरस्कार मिला, जबकि तीसरा स्थान झारखंड के लोहरदग्गा की आरआरडी ग्रुप ने प्राप्त किया और 51 हजार की राशि से सम्मानित किया गया। सीनियर सिंगल डांस श्रेणी में वाराणसी के दिग्विजय सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया और 1 लाख रुपए की राशि जीती। धीरज थापा (मुंबई) को द्वितीय स्थान मिला और 51 हजार का इनाम मिला, जबकि तृतीय स्थान अम्बिकापुर के सिद्धार्थ यादव ने प्राप्त किया और 21 हजार की राशि से सम्मानित किए गए। जूनियर सिंग्ल डांस श्रेणी में सूर्यांश दास ने प्रथम, सिमरन सोनी ने द्वितीय और आरुषि यादव (बिलासपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, दुर्गा पूजन के अवसर पर रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए, और सभी विजेताओं को नगद राशि और आकर्षक उपहारों से सम्मानित किया गया। फिनाले में जगह बनाने वाले अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत, शफ़ी अहमद, अनिल सिंह मेजर, संजय अमबस्ट, विनोद अग्रवाल, हरमिंदर सिंह टिन्नी, विनोद हर्ष, निश्चल प्रताप सिंह, जन्मेजय मिश्रा सहित अन्य उपस्थिति रहे। निर्णायक मंडल में कई प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल थे, जिन्होंने प्रतियोगिता के परिणामों का निर्धारण किया। निर्णायक मंडल में श्रीमति प्राची जिंदल, रमेश द्विवेदी, मो. शिफ़ते हसन, अंजनी कुमार पांडेय, डॉ. शलभ गुप्ता, रणविजय प्रताप सिंह, रिमशा श्रीवास्तव, पूजा सिंह, वंदना दत्ता, श्वेता सिन्हा, डॉ शबनम ख़ानम, विनायक पांडेय एवं रमिंदर कौर शामिल थे। समारोह का समापन शानदार आतिशबाज़ी और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू, अभय साहू, लालज़ी साहू सहित सभी कर्मठ सदस्यों की भूमिका रही।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply