Breaking News

अम्बिकापुर@फर्नीचर फैक्टरी में लगी भीषण आग 4 लाखों रुपए का प्लाई जलकर खाक

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

शहर के मनेंद्रगढ़ रोड स्थित एक फर्नीचर गोदाम व फैक्टरी में मंगलवार की अलसुबह आग लग गई। आग से गोदाम में रखे लाखों रुपए के फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गए। वैभव अग्रवाल की मनेंद्रगढ़ रोड में फर्नीचर की फैक्टरी व गोदाम है। मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे वहां काम करने वाले मजदूर पहुंचे थे। उन्होंने फैक्टरी का शटर उठाना चाहा, लेकिन भीतर से धुआं निकल रहा था। शटर भी गर्म था। आग लगने की आशंका पर उन्होंने संचालक को सूचना दी। सूचना मिलते ही संचालक मौके पर पहुंचा और फायरब्रिगेड की टीम को सूचित किया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इधर फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने जब शटर उठाया तो भीतर आग लगी हुई थी। आग से वहां रखे काफी संख्या में निर्मित व अर्द्धनिर्मित फर्नीचर, सोफा, ड्रेसिंग टेबल समेत अन्य सामान जल रहे थे। फैक्टरी में आग लगी देख दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरु किया। करीब साढ़े 4 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1 बजे आग पर काबू पाया जा सका। दुकान संचालक का कहना है कि उन्हें 4-5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका उन्होंने जताई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply