
यातायात जागरूकता अभियान में नागरिकगण औरों को हेलमेट पहनने कर रहे जागरूक
-संवाददाता-
सूरजपुर,04 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।
यातायात जागरूकता और यातायात नियमों का पालन समय की जरूरत है क्योंकि लापरवाही के कारण एक्सीडेंट होते है और लोगों की असमायिक मृत्यु हो जाती है इसकी रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले के सभी थाना-चौकी व यातायात प्रभारी 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक यातायात जागरुकता अभियान चला रहे है जिसमें यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों को जीवन में यातायात नियम के क्या मायने है उसकी जानकारी देते हुए सीट बेल्ट लगाने एवं बाईक चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पुलिस नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और उनका उल्लंघन करने से बचने की अपील की। मंगलवार, 04 नवम्बर 2025 को पुलिस अधिकारियों ने कई स्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने स्कूली बच्चों, साइकिल, बस, ट्रक, ऑटो/टैक्सी चालकों, सार्वजनिक परिवहन कर्मचारी और दैनिक यात्रियों को नियमों के पालन और अनुशासित सड़क उपयोग के महत्व की जानकारी दी। दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वालों को बिना हेलमेट के वाहन चलाने के गंभीर परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।
पुलिस का अभियान, आमजनता का मिल रहा पूर्ण सहयोग : पुलिस के जागरूकता अभियान में सड़क पर हेलमेट लगाकर सफर कर लोग अन्य नागरिकों को हेलमेट पहनकर बाईक चलाए कहते नजर आए और बताया कि हाथ-पैर में चोट लगा तो वह ठीक हो जायेगा किन्तु हेलमेट न पहनने की स्थिति में सिर में चोट लगाने से व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। इसलिए बाईक चलाते समय हेलमेट जरूर पहने और सुरक्षित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur