Breaking News

अम्बिकापुर@मैनपाट में मिला पश्चिम बंगाल के युवक का शव काम करने आया था यहां

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

मैनपाट में एक युवक का मंगलवार की सुबह शव मिला। उसकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी युवक के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच में उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वहीं साथ काम करने वाला एक युवक फरार बताया जा रहा है। हत्या में उसके शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। मैनपाट के मेहता प्वाइंट रोड स्थित ग्राम कुदारीडीह के यात्री प्रतीक्षालय के पास मैदान में एक युवक की लाश मिलने की सूचना मंगलवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने कमलेश्वरपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। युवक का शरीर औंधे मुंह पड़ा हुआ था तथा शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का फिंगर प्रिंट लेने के बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृत युवक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजन को मोबाइल से सूचना दी। मृतक राजू मेहता प्वाइंट रोड स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग वसुंधरा विहार में राज मिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि उसके साथ काम करने वाला एक अन्य युवक फरार है। वारदात में उसका हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply