Breaking News

सूरजपुर@छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम के समापन पर,रामसेवक पैकरा ने की शिरकत

Share


छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल : रामसेवक पैकरा


सूरजपुर, 04 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ न केवल धान का कटोरा है बल्कि संस्कृति का खजाना है। राज्योत्सव केवल एक उत्सव नही बल्कि यह हमारी पहचान है, हमारी परंपरा और हमारी लोक संस्कृति का सम्मान है यह बात जिला स्तरीय राज्योत्सव समापन कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री व छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा ने अपने वक्तव्य में कही। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष, प्रदेश की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है, इन 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई गाथा लिखी है। राज्योत्सव हमारे जीवन से जुड़ी उस माटी, मेहनत और संस्कृति का उत्सव है, जिसने छत्तीसगढ़ को विशिष्ट बनाया है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। कला और संस्कृति के संरक्षण से हमारी पहचान और मजबूत हुई है। श्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि राज्योत्सव हमें अपने अतीत पर गर्व और भविष्य के लिए प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आव्हान किया कि हम सब मिलकर आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को विकास और समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भूलन सिंह मरावी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की आत्मा से जुड़ा उत्सव है। जो हमारे अतीत की गौरवगाथा, वर्तमान की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को एक साथ जोड़ता है। बीते 25 वर्षों में प्रदेश ने गाँव-गाँव तक विकास की रोशनी पहुँचाई है।
शिक्षा, स्वावलंबन और संस्कृति के क्षेत्र में जो कार्य हुए हैं, वे पूरे देश के लिए उदाहरण हैं। हमें इसी भावना के साथ आगे बढ़ते हुए ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करना है। राज्योत्सव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लुफ्त उठाने के लिए नगरवासी बड़ी तदाद में कार्यक्रम स्थल पर पंहुचें थे। आज के कार्यक्रम के आकर्षण स्थानीय कलाकार रहे, जिन्होंने अपने मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध किया। सुआ नृत्य,कर्मा नृत्य के साथ साथ विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में लगाये गए प्रदर्शनी में शिक्षा विभाग का स्टॉल सभी के आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के विद्यार्थियों द्वारा अलग-अलग विधाओं से संबंधित चार जीवंत मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया गया था। जिसमें मक्के छिलने वाला उपकरण, बिना बिजली का ट्रेडमिल, मूंगफली से दाना निकलने वाला उपकरण व नारियल फोड़ने वाले उपकरण का प्रदर्शन किया गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply