Breaking News

खड़गवां@छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश के बाद भी कार्यालयो में समय पर नहीं आते अधिकारी एवं कर्मचारी

Share

-संवाददाता-
खड़गवां,03 नवंबर 2025 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभाग के कार्यालयों में जिला एवं विकास खंड स्तर पर पदस्थ कर्मचारी अधिकारीयों को कार्यालय को सुबह 10 बजे खुलना है और कर्मचारी एवं अधिकारी को कार्यालय में उपस्थित होना है, छत्तीसगढ़ शासन के आदेश की खड़गवां विकास खंड में ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यालय में खुलेआम आदेश कि धज्जियां उड़ाई जा रही है, राज्य शासन ने निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5.30 तक आम जनता के लिए खुल रहें हैं। तथा हफ्ते में दो दिन छुट्टी घोषित की गई है शासन के इस आदेश का उल्लंघन खड़गवां विकास खंड के ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यालय में देखा जा सकता है।
इस कार्यलय में पदस्थ एस डी ओ छत्तीसगढ़ शासन के आदेश की धज्जियां उड़ते नहीं थक रहे हैं। बड़े दबंगई से ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यालय का संचालन अपने में बैठकर कर रहे हैं। यहां कार्यलय में संविदा कर्मी के द्वारा एस डी ओ साहब के घर निर्माण कार्यों से संबंधित समस्त फाइलों एवं अन्य दस्तावेजों में हस्ताक्षर कराए जाते हैं ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में पदस्थ एस डी ओ कार्यलय को घर से संचालन कर कमीशन की मोटी रकम का भी वारा-न्यारा कर रहे हैं क्या हमारे जिले के तेजतर्रार मुखिया के द्वारा इसे संज्ञान लेकर कार्यवाही करेंगे ?
इस तरह शासन के आदेश के परिपेक्ष में खड़गवां के कार्यालयों में इसकी पड़ताल की गई। जिसमें कई कार्यालयो मे अधिकारी कर्मचारी नहीं आए थे। जिसमें ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यालय में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित नहीं थे और कर्मचारी भी मनमाने समय पर कार्यलय आते जब यहां पदस्थ अधिकारी का यही हाल है तो कर्मचारी का भी लापरवाह होना लाजिमी है। खड़गवां मुख्यालय के कार्यालय में कभी भी समय पर नहीं आते है कार्यालय का जदातर संचालन पदस्थ कर्मचारीओ के द्रारा ही करते देखा जा सकता है।
गौरतलब है की खड़गवां के कार्यालय में राज्य शासन के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में लापरवाही और मनमानी करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर क्या कार्यवाही होगी और कौन कार्यवाही करेगा या सबसे बड़ा प्रश्न है। प्रशासनिक अधिकारियों कि लापरवाही का ढर्रा इसी तरह चलता रहेगा या कलेक्टर महोदय इस पर संज्ञान लेकर लगाम लगाएंगे?


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply