Breaking News

अम्बिकापुर@पुलिस जवानों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए ‘स्मार्ट-कॉप फिट-काप 2.0 शुरू

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

पुलिस जवानों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए सरगुजा रेंज में ‘स्मार्ट-कॉप फिट-काप 2.0’ सोमवार ग्राम केपी स्थित सीआरपीएफ कैंप में शुभारंभ किया गया। आईजी दीपक झा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पुलिस बल में फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना है, ताकि पुलिस कर्मी तनावमुक्त रहकर बेहतर तरीके से जनसेवा कर सकें। एक माह लंबे प्रशिक्षण कार्यक्रम में जवानों को व्यायाम, योग, ध्यान, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवनशैली सुधार जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। फिटनेस विशेषज्ञों व चिकित्सकों की निगरानी में पुलिसकर्मियों का फिटनेस असेसमेंट,बीएमआई मूल्यांकन और व्यक्तिगत सुधार योजना भी तैयार की जाएगी। आईजी ने कहा कि एक फिट पुलिस बल ही वास्तव में स्मार्ट पुलिस बल बन सकता है। हमारी कोशिश है कि हर पुलिसकर्मी शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित रहे। फिटनेस केवल शरीर नहीं, बल्कि सोच और कार्यशैली की ताजगी भी है। स्मार्ट-कॉप फिट-कॉप 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक जिले में साप्ताहिक फिटनेस रिपोर्टिंग, हेल्थ चेकअप,मोटिवेशनल सेशन आयोजित किए जाएंगे। अभियान के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। प्रशिक्षण के प्रथम बैच में रेंज के कुल 53 पुलिस अधिकारी- कर्मचारी को शामिल किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply