Breaking News

अम्बिकापुर@सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होगी ‘यूनिटी मार्च’

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में 13 नवंबर को ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा राम मंदिर, अम्बिकापुर से प्रारंभ होकर मल्टीपरपज स्कूल एवं शासकीय विद्यालय असोला होते हुए परसा में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान यूनिटी मार्च प्रतिभागियों द्वारा वृक्षारोपण, धान कटाई, स्वच्छता अभियान एवं ग्राम संपर्क गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। समापन स्थल परसा स्कूल में सामूहिक भोजन एवं रात्रि विश्राम का भी आयोजन किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ग्राम विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान श्री भारत सिंह सिसोदिया, श्रीमती अरुणा सिंह, श्री निश्चित प्रताप सिंह, श्री मनोज कंसारी, पार्षद निरंजन राय, कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री भोसकर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर बिजली, पेयजल, स्वच्छता, अस्थायी शौचालय, बैठने हेतु कुर्सियां, वाहन पार्किंग, जनरेटर, साउंड सिस्टम, तथा भोजन एवं नाश्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि यूनिटी मार्च में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री भोसकर ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply