Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@गुरुनानक देव के 556 वें प्रकाश पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

गुरुनानक देव के 556 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा अंबिकापुर द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई पंज प्यारों ने की। प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा में बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शोभायात्रा पंज प्यारे सरदार नवराज सिंह बरा, गुरु सेवक सिंह भामरा, हरमिंदर सिंह भामरा, गुरदीप सिंह बाबरा एवं पवनदीप सिंह छाबड़ा अगुवाई कर रहे थे। गुरु साहब की भव्य शोभायात्रा गुरुद्वारा सिंह सभा, स्कूल रोड से प्रारम्भ हुई। शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब से गुरुनानक चौक शिवाजी चौक (गुदरी चौक), जोड़ा पीपल, आकाशवाणी चौक, गांधी चौक, घड़ी चौक, संगम चौक, ब्रम्ह रोड होकर गुरुद्वारा नानक निवास बाबूपारा पहुंची। गुरुद्वारा नानक निवास में गुरुवाणी शबद कीर्तन के कार्यक्रम हुए। शोभायात्रा में सिख समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों व बच्चों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में गुरुग्रंथ साहिब की सवारी वाली गाड़ी को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था, जो आकर्षण का केन्द्र था। शोभायात्रा में समाज की काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। फूल-मालाओं से सजाए गए गुरुग्रंथ साहिब की सवारी वाली गाड़ी के पीछे महिलाएं विशेष परिधान में चल रहीं थीं। इस दौरान महिलाएं गुरुग्रंथ के पीछे गुरुवाणी शबद कीर्तन कर रहीं थीं। गुरुनानक देव के 556 वें प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर के हर चौक-चौराहों पर विभिन्न समाज व संगठन के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विशेष कीर्तन के बाद अटूट लंगर का आयोजन 5 नवंबर को गुरु नानक देव जी के 556 वे प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन का प्रोग्राम चलता रहेगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply