Breaking News

अम्बिकापुर@मंत्री के व्यंग्य से आहत रक्तदाता ने वापस किया प्रशस्ति पत्र

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को कलाकेन्द्र मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर सेवा देने वाले ऋषि अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री रामविचार नेताम ने ऋषि अग्रवाल से पूछा कि आपने क्या किया है, उसने बताया कि अब तक मैं 49 बार रक्तदान कर चुका हूं। इस पर मंत्री ने व्यंग्यात्मक रूप से कहा,अभी भी तुम्हारा खून बहुत फडफ़ड़ा रहा है। उसने इसे व्यंग्य के रूप में लिया और इसे सम्मान की बजाय अपमान समझा। ऋषि को टिप्पणी इतनी गहरी लगी कि वह रातभर सोचते रहे कि क्या उनका सम्मान किया गया है या उनका मजाक उड़ाया गया था। सुबह अपने परिवार और मित्रों से चर्चा के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया कि वह प्रशस्ति पत्र वापस करेंगे। उसने जिले के कलेक्टर व भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र को वापस कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply